फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Enhanced activity of two cases of swine flu

स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आने से हड़कंप

Fri, 29 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 29 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Enhanced activity of two cases of swine flu
स्वाइन फ्लू के दो मामले आ जाने से स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। अब तक एक छह माह का बच्चा और एक अधेड़ स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस से पाजिटिव हो चुका है।
विज्ञापन


पारा गिरने पर इस फ्लू के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। अब तक 31 संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल जांच के लिए कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश स्थित लैब में भेजे जा चुके हैं, जिसमें 25 की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन


इनमें दो पाजिटिव हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार अभी स्थिति नियंत्रण में है। ऐसे मामलों से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाजिटिव आए अधेड़ का जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू के वायरस के सक्रिय होने के बाद स्टाफ को भी सभी जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों का पहुंचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed