फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Engineer Rashid s bail extended till October 12

Engineer Rashid: बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद को कोर्ट से बड़ी राहत, 12 अक्तूबर तक बढ़ाई गई अंतरिम जमानत

Tue, 01 Oct 2024 10:13 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Oct 2024 10:13 PM IST
सार

राशिद के वकील ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। आतंकी फंडिंग के आरोपों के मामले में राशिद को 10 सितंबर को अंतरिम जमानत दी गई थी।

विज्ञापन
Engineer Rashid s bail extended till October 12
इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर रशीद की अंतरिम जमानत 12 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। पिछले जमानत आदेश के मुताबिक उन्हें 3 अक्तूबर को सरेंडर कर तिहाड़ जेल लौटना था।

विज्ञापन


राशिद के वकील ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। आतंकी फंडिंग के आरोपों के मामले में राशिद को 10 सितंबर को अंतरिम जमानत दी गई थी और वह 11 सितंबर को तिहाड़ जेल से बाहर आया था। इंजीनियर राशिद को 2 अक्तूबर तक अंतरिम जमानत प्रदान की गई थी। रशीद ने 18, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को होने वाले आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed