{"_id":"da19534b877b5267e94bd76f5dc3ad18","slug":"engineer-rashid-arrested-while-protesting-against-mufti-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के बाद इंजीनियर रशीद समेत कई को हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के बाद इंजीनियर रशीद समेत कई को हिरासत में
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 05 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवामी इतेहाद पार्टी (एआईपी) अध्यक्ष और लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद और उनके कई समर्थकों को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में लिया। जब वह नागरिक सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे। उनके द्वारा कश्मीरी पंडितों को अलग टाउनशिप के प्रस्ताव के खिलाफ सचिवालय के घेराव का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन
इंजीनियर रशीद अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत बटमालू से जलूस के रूप में सचिवालय की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पहले से वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने उन्हें फायर सर्विसेज के मुख्यालय के करीब रोक दिया। पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार पुलिस ने बल का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन
जिससे एआईपी के चार कार्यकर्ता घायल भी हुए। इस दौरान रशीद समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर शहीदगंज पुलिस थाने ले आई। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, केंद्र द्वारा कश्मीरी पंडितों को अलग टाउनशिप देने का प्रस्ताव सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को ऐसी नीतियों को घाटी में लागू करने को लेकर चेतावनी देते हैं जिससे कश्मीर की भाषा, संस्कृति, सभ्यता आदि पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे कदम न उठाएं जिससे लोग उसका विरोध करने पर मजबूर हो जाएं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि एआईपी कश्मीरी पंडितों की वापसी का विरोध नहीं करती न ही वह पंडितों के खिलाफ है। वह सिर्फ और सिर्फ अलग टाउनशिप के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं और करते रहेंगे।