{"_id":"eb3ab4c782aa581b888e3d269dd8863f","slug":"engaged-in-laying-the-foundation-stone-of-a-bridge-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पुल के शिलान्यास के लिए विधायकों में लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पुल के शिलान्यास के लिए विधायकों में लगी होड़
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
Updated Fri, 29 Jan 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों को लेकर इन दिनों काम शुरू करवाने की आपसी होड़ लगी हुई है। हालत यहां तक हो गई है कि एक ही काम का नींव पत्थर दो-दो विधायक रख रहे हैं।
विज्ञापन
रायपुर दोमाना से विधायक बाली भगत ने पौनी चक्क में नाले पर बनने वाले पुल का नींव पत्थर शुक्रवार को रखा, जबकि इसी पुल का नींव पत्थर 27 जनवरी को मढ़ से विधायक चौधरी सुखनंदन ने रखा था।
विज्ञापन
पुल के निर्माण पर 1.59 करोड़ की लागत आएगी। विधायक बाली भगत का कहना है कि यह पुल रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर पांच और छह में पड़ता है।
विज्ञापन
लिहाजा इसका नींव पत्थर उन्हीं को रखना था। इससे पहले जो नींव पत्थर मढ़ से सुखनंदन ने रखा था, वह इस पुल से आधा किलोमीटर दूर है। यहां से इसकी अप्रोच रोड शुरू होती है।
उन्होंने बताया कि इस पुल के बन जाने से न सिर्फ रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा बल्कि मढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी आने जाने में सुगमता होगी।
एक पुल के निर्माण के लिए दो-दो विधायकों द्वारा रखे गए अलग अलग नींव पत्थर चर्चा का विषय बने हुए हैं।