{"_id":"61521e9c8ebc3e0a54122c33","slug":"encrochment-vijaypur-news-jmu244573818","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अतिक्रमण से हर वर्ग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अतिक्रमण से हर वर्ग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। कस्बे के बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण हर वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण किया है। कुछ सुबह से शाम तक गाड़ियों की अनलोडिंग करते रहते हैं।
जितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, अमरजीत सिंह, देवराज, सोमनाथ, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि विजयपुर में रामगढ़ मार्ग वाली सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ दुकानदारों ने कूलर, टीवी पंखे, कपड़े, होर्डिंग आदि दुकान के बाहर लगा देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी, एंबुलेंस में मरीज भी परेशान होते हैं। गणमान्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जैसे एक साल पहले अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। वैसे ही अभियान चलाया जाए। ताकि जो लोग इस जाम से परेशान होते हैं उनको राहत मिल सके।
-------
जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा।
-गणेश शर्मा, अध्यक्ष, नगरपालिका