फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

विजयपुर में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती

विज्ञापन
encrochment
सांबा की कोटली मंडी मे अतिक्रमण हटाते प्रशासन के अधिकारी - फोटो : SAMBA
विजयपुर। कस्बे में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ दुकानदारों ने दुकान के आगे तक कब्ज कर रखा है। कुछ दुकानदार सुबह से शाम तक गाड़ियों में लोडिंग अनलोडिंग करते रहते हैं। इस कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, अमरजीत सिंह, देवराज, सोमनाथ, प्रदीप कुमार आदि लोगों ने बताया कि विजयपुर में पार्किंग न होने के कारण लोग अपने वाहन सड़क पर ही लगा देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने फ्रिज, कूलर, टीवी पंखे, कपड़े, होर्डिंग आदि दुकान के बाहर सड़क पर लगा देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम में वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी, एंबुलेंस में बैठे मरीज भी परेशान होते हैं। गणमान्य लोगों ने म्यूनिसिपल कमेटी से मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए, ताकि जो लोग इस जाम से परेशान होते हैं उनको राहत मिल सके।
विज्ञापन

---------
जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बाजार को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया जाएगा।
-गणेश शर्मा, चेयरमैन, नगरपालिका कमेटी
सात मरला भूमि अतिक्रमण से मुक्त की
सांबा। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रखते हुए वीरवार शाम मंडी कोटली में सात मरला सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस की टीम ने सरकारी भूमि खसरा न. 7 से अतिक्रमण हटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed