{"_id":"61fd70cf567d3720cb739480","slug":"encrochment-samba-news-jmu253190529","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल की जमीन बेचने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल की जमीन बेचने से रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। तहसील परिसर के निकट बने एक धार्मिक स्थल की जमीन को बेचे जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। स्थानीय निवासी जुगल किशोर, कर्ण कुमार, विशाल, बचन, अजय कुमार, रजनी देवी, संतोष कुमारी, सुषमा देवी आदि ने बताया कि उनके बुजुर्गों ने मंदिर के लिए भूमि दान में दी थी। यहां एक मंदिर बनाया गया है।
उनके ही एक रिश्तेदार को रहने के लिए स्थान दिया था। जबकि उक्त रिश्तेदार ने भूमि बेचनी शुरू कर दी है। उनका कहना था कि इस बाबत उन्होंने तहसीलदार को भी निशानदेही के लिए आवेदन दिया है। उन्हें डर है कि भूमाफिया के साथ मिल कर कहीं मंदिर की भूमि को ही न बेच दें। इसको लेकर उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह उपायुक्त को भी अवगत कराएंगे। ताकि उनके बुजुर्गों की निशानी को बिकने से बचाया जा सके।
-----------
निशानदेही के लिए पटवारी को निर्देश जारी किए हैं। आज निशानदेही की है, सुबह उन्हें रिपोर्ट मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
-रामपाल शर्मा, तहसीलदार, सांबा