फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

गांव प्रला में प्राइमरी स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

विज्ञापन
encrochment
स्कूल परिसर में खड़ी की गई ट्राली।
आरएस पुरा। गांव प्रला में बंद पड़े सरकारी प्राइमरी स्कूल की भूमि पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में रोष है। प्रशासन से इसका शीघ्र का समाधान करने की मांग की गई है। दूसरी तरफ सरपंच ने इस बारे में वीरवार को एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

गांव के पंच दर्शन लाल कुंडल ने बताया कि 50 वर्ष गांव निवासी एक परिवार ने गांव में सरकारी स्कूल खोलने के लिए 2.16 कनाल जमीन स्कूल को सौंपी थी, और सरकार की ओर से उसके बदले इतनी जमीन उस परिवार को दूसरे स्थान पर दी गई। पिछले दिनों इसी परिवार के लोगों ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़ भीतर ट्रैक्टर ले जाकर इस बंद पड़े स्कूल की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्ग लाल चंद ने कहा कि सरकार की ओर से प्राइमरी स्कूल बंद करने पर गांव के सरकारी हाई स्कूल में कुछ वर्ष पहले बच्चे स्थानांतरित करने के उपरांत स्कूल को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल की भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का कोई अधिकार नहीं होने के बावजूद फिर से कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्राइमरी स्कूल की भूमि पर सरकार की ओर से कोई अन्य कार्यालय खोलकर इसे प्रयोग में लाया जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब सरपंच राकेश सिंह का कहना है कि अब गांव के ही लोग स्कूल की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों की ओर से सरपंच शशि कुमार को लिखित में स्कूल की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
------
इस संबंध में वीरवार को पंचायत की बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस परिवार के सदस्यों को भी बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी कि किस आधार पर सरकारी स्कूल की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है, जबकि सरकार की ओर से उनके परिवार को पहले ही भूमि के बदले दूसरे स्थान पर भूमि मुहैया कराई गई है।
-शशि कुमार, सरपंच
------
जेडईओ से नहीं हो पाई बात
इस संबंध में अरनिया जोनल शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए पर मोबाइल फोन पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं दिया । उनसे स्कूल की भूमि का स्टेटस के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ सरकारी स्कूल की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने पर क्या कार्रवाई की गई है बातचीत करनी थी ।
------
शिक्षा विभाग के अधीन सरकारी स्कूल की भूमि होने पर उनसे किसी और से भी संपर्क नहीं किया गया। लिखित में अवगत कराने पर जमीन की स्टेटस रिपोर्ट के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

-निर्भय शर्मा, तहसीलदार, सुचेतगढ़
------
गांव में प्राइमरी स्कूल की जमीन पर कब्जा करने के बारे में मुझे किसी की तरफ अवगत नहीं कराया गया है। यह मामला जब मेरे संज्ञान में आएगा तो प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
-तरसेम सिंह, चेयरमैन, बीडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed