फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

प्रशासन बलटाह स्थान पर कब्जा धारी से अभी तक कब्जा ना हटाने के कारण मृतक की बलटाह परंपरा को सड़क पर करने को हो रहे हैं मजबूर

विज्ञापन
encrochment
बिश्नाह। कस्बे में कुछ दिन से बलटाह श्मशान घाट की भूमि पर एक व्यक्ति ने कब्जा जमा रखा है। प्रशासन उस कब्जाधारी को हटाने में नाकाम रहा है। हालांकि इसके लिए स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, परंतु लोगों को सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

हालांकि विभाग ने राजस्व रिकॉर्ड में उस व्यक्ति के कब्जे को लेकर पूरे दस्तावेज तैयार कर लिए हैं, परंतु अभी तक कब्जाधारी से जमीन नहीं छुड़ाई जा सकी है। इसके चलते कस्बे के लोग मृतक व्यक्ति की गड़ा तोड़ने की परंपरा जो इस बलटाह श्मशान घाट पर करते थे। उस परंपरा को वह बलटाह स्थान के बाहर सड़क पर निभा रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। इसका नतीजा कभी भी प्रशासन को भुगतना पड़ सकता है। बुधवार को कस्बे में दो लोगों की मौत होने पर दोनों ही परिवारों द्वारा इस परंपरा को सड़क किनारे ही निभाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed