फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

अखनूर में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
encrochment
अतिक्रमण हटाते पुलिस अखनूर
अखनूर। प्रशासन और यातायात पुलिस ने वीरवार को कस्बे के विभिन्न बाजारों में अवैध तरीके से लगे वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई। इस दौरान 12 वाहनों के चलान काटे। दूसरी तरफ दुकानदारों ने इस कार्रवाई पर रोष जताया। उनका कहना था कि त्योहारी सीजन के दौरान इस तरह की कार्रवाई अनुचित है। कोरोना में मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों अब कारोबार होने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

वीरवार को एसडीएम गोपाल सिंह और एसडीपीओ वरुण जंडियाल की अगुवाई में टीम ने बस अड्डा, मेन चौक, फव्वारा चौक सहित अन्य बाजारों में अवैध तरीके से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें 12 वाहनों का चलान किया गया। साथ ही 25 हजार रुपये का चालान किया। जिस मे दो वाहनों को सीज किया। वहीं म्यूनिसिपल कमेटी की इस कार्रवाई में बीस के खिलाफ अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए 43000 रुपये जुर्माना किया गया। टीम ने कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी। मेन रोड पर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक डीएसपी नीरज पडियार, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अशोक शर्मा, थाना प्रभारी रवि सिंह, डीटी सखटवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उधर प्रशासन और पुलिस की अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाई गई मुहिम पर दुकानदारों और लोगों में रोष व्याप्त हो गया। दुुकानदार टोनी नागपाल ने कहा कि शादियों और त्योहारों के सीजन पर बाजारों में ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। कोरोना महामारी पर मंदी थी। ग्राहकों की चहल-पहल पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने पर सीधा असर व्यापार पर पड़ता है। ऐसे में इस समय कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।। रोहन कुमार ने कहा कि कोरोना से दुकानदारों को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। मगर पुलिस को ऐसी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। इस कार्रवाई से व्यापार पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस को शादियों और त्योहारों के सीजन पर छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed