{"_id":"6229102fdaaa5b6b0e41197c","slug":"encrochment-jammu-city-news-jmu255420045","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे लगी 12 रेहड़ियों सहित दो ट्रक सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे लगी 12 रेहड़ियों सहित दो ट्रक सामान जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम और यातायात पुलिस ने बुधवार को नरवाल बाईपास छन्नी हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 12 अवैध रेहड़ियों सहित दो ट्रक सामान जब्त किया है।
सड़क किनारे अवैध रेहड़ियों लगने से जाम की समस्या उत्पन्न होने और दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ने पर बुधवार सुबह 11 बजे के करीब नगर निगम और यातयात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है। यह कार्रवाई नरवाल बाईपास छन्नी हाईवे किनारे की गई। इस दौरान रेहड़ी वालाें में अफरा-तफरी मच गई। विरोध के बीच कर्मचारियों ने अभियान को तेज कर रेहड़ियों को जब्त किया गया। रेहड़ी धारकों का कहना है कि सुबह दस हजार रुपये का सामान खरीदा था, जो जब्त हो गया। नगर निगम जगह निर्धारित करें। मौजूदा समय में सामान कहां बेचें, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
नगर निगम और पुलिस के अनुसार यहां पर गलत तरीके से रेहड़ियां लगाई जा रही हैं, जिससे जाम लग रहा है। पहले रेहड़ी धारकों को अवगत करवाया गया था, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। अब कार्रवाई करनी पड़ रही है। अवैध रेहड़ियां लगने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। दुर्घटनाओं के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। टीम ने 12 रेहड़ियों सहित दो ट्रक सामान किया है। यातायात पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि सड़क किनारे रेहड़ियां नहीं लगने दी जाएंगी।
विज्ञापन
सड़क किनारे रेहड़ियां नहीं लगाने की अपील
नगर निगम ने लोगों से सड़कों और रास्तों के किनारे व बीच में रेहड़ी नहीं लगाने की अपील की है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। नियमों की अवहेलना होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नियम तोड़ने नहीं दिए जाएंगे। अब पूरे शहर में अभियान चलाया जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। रास्तों और सड़कों में रेहड़ियां नहीं लगेंगी।
- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम