फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

जेडीए ने रूपनगर से 45 कनाल भूमि से हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
encrochment
जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) ने मंगलवार को रूपनगर में अभियान चला कर 45 कनाल भूमि से कब्जा हटाया है। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए छह मकान भी गिराए गए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की जेडीए टीम के साथ तीखी बहस हुई और लोगों ने विरोध स्वरूप पत्थबाजी भी की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को संभाल लिया। वहीं, मकान गिराने के विरोध में एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया है। जेडीए की टीम ने कब्जा लेकर सूचना बोर्ड भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रूपनगर में जेडीए की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसके साथ लोगों ने कोर्ट से स्टे ले रखा था। कुछ समय पहले जमीन से स्टे हटने के बाद जेडीए ने जमीन को कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस और जेडीए ने संयुक्त अतिक्रमण अभियान चलाया। सुबह सात बजे के करीब कार्रवाई आरंभ हुई, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रही। करीब अभियान पांच घंटे तक अभियान चला। इस मौके पर एडीसी घनश्याम सिंह, एसपी कुलबीर हांडा, एसडीएम पवन कोतवाल, तहसीलदार जय सिंह, तहसीलदार शब्बीर अहमद खान सहित काफी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान करीब छह मकान जमींदोज किए गए। मकान ढहाने के दौरान एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ लिया और आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे समय रहत काबू कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जेडीए ने कार्रवाई जारी रखते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया। जैसे ही कार्रवाई आरंभ हुई तो लोगों और जेडीए अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। लोग कार्रवाई नहीं करने का आग्रह करतेे रहे। सर्दी के मौसम का हवाला भी दिया। कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने पत्थराव करने की कोशिश की, तो पुलिस ने स्थिति पर तुरंत संभाल लिया। जेडीए के अनुसार यहां पर 15 से ज्यादा अवैध घरों का निर्माण हुआ है। लोगों ने जेडीए की जमीन पर कब्जा कर लिया था। बाद में लोग कोर्ट में चले गए, अब कोर्ट से स्टे हट गया है। ऐसे में जेडीए ने जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया है। साथ ही सूचना बोर्ड भी लगाए गए। 45 कनाल जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यहां 130 लाभार्थियों को मिलेंगे प्लाट
जमीन का आवंटन 2014 में हुआ था। प्लाट के लिए लाभार्थियों ने राशि जमा करवाई थी। इसके बाद स्टे होने के कारण आवंटन नहीं हो पाया था। दूसरे विकल्प की तलाश की जा रही थी। इस पर लाभार्थी जेडीए पर प्लाट आवंटित करने के लिए दवाब बना रहे थे। 130 से ज्यादा लोगों को यहां पर प्लाट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अतिक्रमणकारियों को दूसरी जगह जाने की हिदायत दी गई है।

रूपनगर में अतिक्रमण हटाया गया है। कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाला है। 45 कनाल जमीन को कब्जामुक्त करवाया है। अब यहां पर लाभार्थियों को प्लाट आवंटित किए जाएंगे।
- पंकज मंगोत्रा, वीसी, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed