फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

नगर निगम की कार्रवाई से शहर में हड़कंप, तीन मंजिला ढांचा गिराया

विज्ञापन
encrochment
जम्मू। शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ जम्मू नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। करण नगर में निगम के अमले ने बिना अनुमति बनाया गया तीन मंजिला भवन गिराकर जमींदोज कर दिया। इस निर्माण के लिए न तो नक्शा पास था और ना ही अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। इस अभियान को तेज करने के लिए निगम प्रशासन ने खिलाफवर्जी विंग को सख्ती के आदेश जारी कर दिए हैं। शहर वासियों को भी आगाह किया गया है कि वे निर्माण कराने से पूर्व औपचारिकताएं पूरी करें। अन्यथा निर्माण को अवैध मानते हुए तत्काल गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करण नगर लेन नंबर एक में पुनीत महाजन ने अवैध रूप से तीन मंजिला ढांचा बना लिया था। नक्शा पास बिना निर्मित इस ढांचे से जुड़ी शिकायत मिलते ही निगम का अमला मौके पर पहुंच गया। निगम आयुक्त पंकज मंगोत्रा के आदेश पर संयुक्त आयुक्त अशीष गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से पूरे भवन को जमींदोज कर दिया। इस भवन के निर्माण से बिल्डिंग प्लान और जेएंडके कंट्रोल आफ बिल्डिंग आपरेशन एक्ट 1998 का उल्लंघन हो रहा था। नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि शहर में बिना अनुमति भवन बनाए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। इन्हीं सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए निगम ने अपने खिलाफवर्जी स्टाफ को सख्ती से पेश आने के निर्देश जारी किए हैं। घरेलू से लेकर वाणिज्यिक निर्माण किए गए हैं। कई जगह तो निगम की जमीन ही कब्जा ली गई है, जिससे निगम अपनी जमीन का प्रयोग नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

---
तोड़ देंगे नियम तोड़कर किया गया निर्माण : शर्मा
नगर निगम की सचिव सुनैना शर्मा ने कहा कि नियम तोड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। घर निर्माण से पहले नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। नियम तोड़कर किया गया निर्माण तोड़ दिया जाएगा। शुक्रवार को करण नगर में तीन मंजिला ढांचे को गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
60 किलो पॉलीथिन पकड़ा
जम्मू। नगर निगम की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान 60 किलो पॉलीथिन जब्त किया है। शुक्रवार को टीम ने बागे बाहु और बाहू फोर्ट के अलावा महेशपुरा चौक में दुकानें चेक कीं। पॉलीथिन जब्त करने के बाद दुकानदारों को जुर्माना लगाया गया है।

---
दस रेहड़ियां कीं जब्त
जम्मू। महेशपुरा चौक में अवैध रूप से लगाई गई दस रेहड़ियों को जब्त किया गया है। रेहड़ियां लगने से जाम लग रहा था। नगर निगम ने इसके लिए पहले भी हिदायतें जारी की थीं, लेकिन हालात नहीं सुधरे। शुक्रवार को दस रेहड़ियाें को जब्त कर लिया गया। निगम की कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed