{"_id":"fd0e13b524a3c2188557dd81b069b2fb","slug":"encroachments-will-be-demolished-in-transpoet-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर में फिर चलेगा पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर में फिर चलेगा पीला पंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Oct 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमणकारियों पर एक बार फिर जेडीए की गाज गिरने वाली है। जम्मू विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र से अवैध कब्जों को हटाने के लिये फिर से अभियान चलाने की योजना बनाई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिये बुधवार का दिन चुना गया है।
विज्ञापन
दीपावली से पहले भी जेडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध कब्जा हटाने का प्रयास किया था। कबाड़खाने को हटाते वक्त कुछ लोगों द्वारा विरोध-प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं, इस बार पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
जेडीए के वीसी ने कहा कि बुधवार से ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू करेंगे। यहां जेडीए की जमीनों पर किए गए कब्जों को खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन
दस दिनों के भीतर लौटाए जाएंगे पैसे
जम्मू विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में किये गये प्लाटों के ड्रा में जिनका नाम नहीं आया है उन्हें जल्द ही पैसे वापिस किये जाएंगे। शहर में चार जगहों पर जेडीए द्वारा पंद्रह सौ के करीब प्लाट निकाले गए थे।
इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए थे। प्लाट पाने का सपना जिन लोगों का पूरा नहीं हो पाया है, उन्हें उनके पैसे रिफंड करने के लिये अब जेडीए ने डाक विभाग का सहारा लिया है।
जेडीए दस दिनों के भीतर लोगों को उनके चेक देने की बात कर रहा है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए उसने डाक विभाग के साथ मिलकर काम पूरा करने की योजना बनाई है।
जेडीए की वीसी सुषमा चौहान ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिये परिसर में नोटिस भी लगवाया गया है।