{"_id":"a44881e539c89d14f627f79a7bc90262","slug":"encroachment-into-the-city-will-be-removed-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर में फिर हटाया जाएगा अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर में फिर हटाया जाएगा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमणकारियों पर एक बार फिर जेडीए की गाज गिरने वाली है। जम्मू विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र से अवैध कब्जों को हटाने के लिये फिर से अभियान चलाने की योजना बनाई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिये बुधवार का दिन चुना गया है।
विज्ञापन
दीपावली से पहले भी जेडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध कब्जा हटाने का प्रयास किया था। कबाड़खाने को हटाते वक्त कुछ लोगों द्वारा विरोध-प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं, इस बार पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
जेडीए के वीसी ने कहा कि बुधवार से ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू करेंगे। यहां जेडीए की जमीनों पर किए गए कब्जों को खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन