फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encroachment in arnia

Jammu News: पटवारी के स्थानांतरण के चलते नहीं हो पाई रास्ते की निशानदेही

विज्ञापन
Encroachment in arnia
गांव के लोग सारा दिन अधिकारियों की देखते रहे राह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ तहसील के गांव शेर-ए-चक में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर सोमवार को निशानदेही नहीं हो पाई। गांव के लोग सारा दिन राजस्व विभाग के अधिकारियों की राह देखते रहे, लेकिन तय समय पर कोई भी अधिकारी गांव में निशानदेही के लिए नहीं पहुंचा। तहसीलदार ने बताया है कि पटवारी का स्थानांतरण हो जाने के चलते निशानदेही नहीं हो सकी है।
सोमवार को गांव के लोग सारा दिन राजस्व विभाग के अधिकारियों की राह देख रहे थे, परंतु निशानदेही के लिए कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा। इसके चलते गांव के लोग मायूस हो गए थे। लोगों ने बताया कि राजस्व विभाग से निरंतर निशानदेही के लिए गुहार लगाई जा रही है, लेकिन कोई न कोई समस्या बीच में आ जाती है, जिसके चलते निशानदेही नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को इस मुद्दे पर कड़ा संज्ञान लेते हुए निशानदेही करवानी चाहिए।
विज्ञापन


---
गांव के पटवारी मोहम्मद यूनिस का तबादला हुए एक सप्ताह बीत गया है, और नए पटवारी ने सोमवार को ही पदभार संभाला है। उसकी सेहत भी ठीक नहीं है, जिसके चलते सोमवार को निशानदेही नहीं हो पाई है। निशानदेही के लिए कमेटी का गठन पहले से ही कर दिया गया है, और आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसी सप्ताह निशानदेही कर दी जाएगी। निशानदेही की रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, उसी के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्भय शर्मा, तहसीलदार, सुचेतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed