{"_id":"47f5527fd0e0799b2723243b2155948c","slug":"encroachment-demolished-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Feb 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ट्रकों के हिसाब से सामान जब्त किया गया। दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को भी हटाया गया। एक दर्जन अवैध ढांचे पर निगम का डंडा चला।
विज्ञापन
निगम के खिलाफवर्जी दस्ते और पुलिस की मदद से अखनूर रोड और इंदिरा चौक में यह अभियान चलाया गया। निगम के चीफ खिलाफवर्जी अधिकारी किरण वट्टल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने इन क्षेत्रों आठ ट्रक सामान जब्त किया। इसमें लकड़ी के लाग, स्टील टॉर, कुर्सियां, बेंच, टेबल, स्टेशनरी आइटम, प्लेटफार्म फ्लावर पाट, लकड़ी के फ्रेम आदि शामिल है।
विज्ञापन
12 अस्थायी ढांचे भी ढहाए गए। गांधी नगर में अवैध रूप से लगाए गए दो जेन सेट भी हटाए गए। शहर के गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, ज्यूल, तालाब तिल्लो क्षेत्र में वेटर्नरी अधिकारी ने पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यहां से 10 किलो पॉलीथिन जब्त किया गया। पॉलीथिन बेचने वालों को 5 हजार रुपए जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन
निगम ने रेहढ़ी वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी रेहढ़ियों को चलते फिरते काम करें, नहीं तो कार्रवाई होगी। दुकानदारों को कड़े शब्दों में चेताया गया कि दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान न सजाएं और न ही कोई अस्थायी ढांचा बनाए। निगम कड़ी कार्रवाई करेगा।