फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ENCOUNTER WITH TERRORISTS AT HANDWARA

कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 3 आतंकी ढेर

Wed, 15 Feb 2017 12:51 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 15 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
ENCOUNTER WITH TERRORISTS AT HANDWARA
Indian Army - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 12 घंटे के अंदर कश्मीर में ये दूसरी मुठभेड़ चल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ हंदवाड़ा के हाजिन क्रालगुंड इलाके में हुई है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। 

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली अब तक की जानकारी के मुताबिक सेना को हंदवाड़ा के हाजिन क्रालगुंड इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की राष्ट्रीय रायफल्स रेजीमेंट, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा संयुक्त रुप से इस पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई है सेना की ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई में अब तक 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। सूत्रों के मुताबिक अब भी 1-2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के एक मेजर जो कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों का नेतृत्व कर रहे थे शहीद हो गए हैं। शहीद हुए मेजर एस दहिया आतंकियों से लोहा लेते हुए घायल हुए थे जिसके बाद वे शहीद हो गए। 

12 घंटे के भीतर उत्तरी कश्मीर में दूसरी भीषण मुठभेड़

ENCOUNTER WITH TERRORISTS AT HANDWARA
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : Amar Ujala

जम्मू कश्मीर पुलिस के नॉर्थ जोन के डीआईजी नीतीश कुमार ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि यह 12 घंटे के भीतर उत्तरी कश्मीर में दूसरी भीषण मुठभेड़ है। इससे पहले सुबह बांदीपोरा के हाजिन इलाके में भी सेना ने 1 आतंकी को मार गिराया था। 

इससे पहले सुबह बांदीपोरा के हाजिन में हुई मुठभेड़ के दौरान तीन जवान शहीद हो गए, जबकि 11 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इस दौरान लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है जो एरिया कमांडर था। उससे हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। 

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी की शिनाख्त अबू हारिस के तौर पर हुई है। उसके पास से एक एके-47 रायफल, 4 एके मैगजीन, 71 एके राउंड, 1 ग्रेनेड, 1 पाउच और 4270 रुपये के अलावा कुछ अन्य हथियार और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बांदीपोरा मुठभेड़ में 3 जवान शहीद

ENCOUNTER WITH TERRORISTS AT HANDWARA
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo

श्रीनगर में सेना के 15 कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं, जबकि मेजर सहित घायल पांच जवानों को 92 बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 45 बटालियन के कमांडेंट चेतन चिताह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। उनकी पत्नी भी यहां थीं जिन्हें एयर एंबुलेंस से साथ ही दिल्ली भेजा गया है। 

मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा

ENCOUNTER WITH TERRORISTS AT HANDWARA
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO

बांदीपोरा में मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ और प्रदर्शन के दौरान 11 जवान और 6 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में अब तक सेना के कुल पांच जवान शहीद हो चुके हैं। इससे पूर्व रविवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हुए थे, जबकि चार आतंकी और दो स्थानीय नागरिक मारे गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed