फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter with terrorist in baamnoo pulwama

कश्मीर के पुलवामा में चौथा आतंकी ढेर, पत्थरबाजी में 30 से ज्यादा जख्मी, ऑपरेशन जारी

Tue, 04 Jul 2017 12:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 04 Jul 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
encounter with terrorist in baamnoo pulwama
FILE PHOTO

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के बामनू गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ के दौरान अब तक 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि अभी चौथे आतंकी को मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। 

विज्ञापन

वहीं, पत्‍थरबाजी भी शुरू हो गई है। पत्‍थरबाजी में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बाज बताई जा रही है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने आतंकी होने के शक में 4 घरों को उड़ा दिया है। 
विज्ञापन



पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अब तक चार आतंकी को मार गिराया गया है। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के 4 और जेकेपी एसओजी का एक जवान घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रोॆ के मुताबिक आतंकियों से मुठभेड़ अब भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक इलाके में आतंकियों के एक दल को अब भी घेरा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके में आतंकियों को 4 घरों में घेरा गया है। आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन अब भी जारी है। 

encounter with terrorist in baamnoo pulwama
सेना का संयुक्त ऑपरेशन - फोटो : File Photo

इसके साथ ही आतंकी मुठभेड़ के दौरान इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। सूत्रों के अनुसार आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हिंसा के कारण जवानों को दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव होने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।

इससे पूर्व सुरक्षाबलों को सोमवार को पुलवामा के बामनू गांव में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट्स मिले थे। इस इनपुट के बाद सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स और एसओजी के द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई जो कि अब तक जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed