{"_id":"5b63c8af4f1c1bb35d8b6f2c","slug":"encounter-underway-between-terrorists-and-security-forces-in-sopore-of-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 03 Aug 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठेभड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ। इलाज के दौरान वह जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ सोपोर के बहरामपोरा गांव में हुई है।
दरअसल सुरक्षाबलों को इस गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
आपको बता दें कि बहरामपोरा गांव में गुरूवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान विजय कुमार शहीद हो गए।
सूत्रों का कहना है कि इन दोनों आतंकियों ने गत शनिवार की रात सोपोर में 22 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर यूबीजीएल दागा था। गुरूवार की रात इन दोनों आतंकियों के गांव में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेरेबंदी की। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरूवार दोपहर हिज्ब के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकी हिज्ब से जुड़े हुए थे। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।
जिले के खुम्रियाल इलाके में पहले से मिले इनपुट्स के आधार पर एसएसपी कुपवाड़ा (ऑपरेशन) शफकत हुसैन की अगुवाही में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना की 28 आरआर और 41 आरआर के साथ मिलकर इलाके में एक नाका लगाया था।
तलाशी के दौरान एक गाड़ी में सवार आतंकियों ने नाके पर तैनात जवानों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की गई। इसमे हिज्ब के दो स्थानीय आतंकी मार गिराए गया।