Kulgam Encounter: कुलगाम के बटपोरा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सेना का जवान और दो नागरिक घायल
Kulgam Encounter: कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। सोमवार को कुलगाम के बटपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सोमवार की शाम शुरू हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। सेना के एक जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर रखा है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस ने बताया कि बटपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। कई बार की अपील के बाद भी दहशतगर्दों ने आत्म समर्पण न करते हुए फायरिंग जारी रखी।
जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। क्रॉस फायरिंग में दो नागरिक भी घायल हुए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया।
जिसकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके से एके 47 राइफल तथा ग्रेनेड बरामद किया गया है। मौके से बरामद सामानों से मारे गए आतंकी के जैश से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर से फायरिंग बंद है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
रात होने की वजह से बरती गई सावधानी
रात होने की वजह से सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया ताकि किसी प्रकार की जानमाल की हानि न होने पाए। जवानों ने फ्लड लाइट का इंतजाम होने के बाद पूरी ताकत के साथ आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया और कुछ ही देर में जैश आतंकी को ढेर कर दिया।
पुलवामा में दो दिन पहले बाहरी मजदूरों पर हमले के बाद अतिरिक्त सतर्कता
पुलवामा में आतंकियों ने शनिवार की रात दो बाहरी मजदूरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस घटना के बाद से ही पुलवामा तथा पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे थे। इस बीच आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कुलगाम में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।