फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter started at Pathanpora area of Budgam district

जम्मू-कश्मीरः बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू, सेना का मुंहतोड़ जवाब

Thu, 11 Jun 2020 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
Encounter started at Pathanpora area of Budgam district
Encounter - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ बडगाम के अवंतीपोरा में चल रही है। कल की मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर किया गया था। 

विज्ञापन
आपको बता दें कि आतंकियों के गढ़ दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में कल करीब 10 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। उनके इनके कब्जे से 2 एके 47, 1 एसएलआर राइफल, 1 पिस्टल और अन्य हथियार बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस को मंगलवार रात करीब पौने दो बजे जिले के सुगु हेंदहामा में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। 

बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे सेब के बगीचे में छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो गया। आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 10 घंटे चली मुठभेड़ में पांचों आतंकी ढेर कर दिए गए। 

 सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने हर पहलू को ध्यान में रखते हुए एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए सभी स्थानीय आतंकी शोपियां के रहने वाले हैं। इनकी पहचान ओवैस अहमद (छत्ताग्राम), आदिल नजारा(गानापोरा),शकीर अहमद (दागेरपोरा),मुनीबुल इस्लाम (दांगीपोरा), मुनासिर अहमद (नाजिमपोरा) के रूप में हुई है। हालांकि आधिकारिक रूप से इनकी घोषणा नहीं की गई है। 

पांच दिन में तीसरी मुठभेड़ 
इससे पहले जिले में 6 और 7 जून को रेबेन और पिंजोरा में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने हिजबुल के 9 आतंकी मार गिराए थे। पांच दिनों में तीन मुठभेड़ों में कुल मिलाकर हिजबुल के 14 आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें एक कमांडर और एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है। सुरक्षाबलों के अधिकारियों के अनुसार इससे जिले में हिजबुल की कमर टूट गई है और संगठन में बौखलाहट है। उन्होंने बताया कि आगे भी आतंकियों के खिलाफ ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। 


इस वर्ष अब तक 92 आतंकी मारे गए
इस वर्ष 2020 में अब तक सुरक्षाबलों ने 36 ऑपरेशनों में 92 आतंकी मार गिराए हैं। जबकि इनके 126 से ज्यादा मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2019 में 150 से अधिक और 2018 में 250 से अधिक आतंकियों को मारा गया था। घाटी में लगातार चल रहे आपरेशनों में सबसे ज्यादा झटका हिजबुल मुजाहिदीन को लगा है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि अब तक मारे गए कुल 92 आतंकवादियों में से हिजबुल के 35 आतंकी हैं जिनमें कई कमांडर भी शामिल हैं। संगठन का ऑपरेशनल प्रमुख कमांडर रियाज नायकू भी मारा जा चुका है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed