फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   encounter start in kashmir

बारामुला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवान घायल

Tue, 30 Aug 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
encounter start in kashmir
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर में जारी हिंसा के बीच सेना ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन तेज कर दिया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में रविवार शाम सेना और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के चंदूसा गांव में सेना को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। जिस पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक इमारत में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी दौरान एक जवान घायल हो गया, हालांकि अभी किसी भी आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के अन्य इलाकों में भी आपरेशन तेज

encounter start in kashmir
मुठभेड़ - फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक इमारत में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं इसके लिए अतिरिक्त टुकड़ियों को लगाकर घेरा कड़ा कर दिया गया है। 

दरअसल पिछले महीने से अमरनाथ यात्रा और कश्मीर हिंसा की वजह से घाटी में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन धीमा पड़ गया था। जिस पर उत्तरी कमान के प्रमुख ले. जनरल डीएस हुड्डा ने हाल ही में कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

आतंकियों पर लगाम लगाने के लिए सेना ने कश्मीर के सभी संदिग्ध इलाकों में सर्च आपरेशन तेज कर दिया है। बीते 21 अगस्त को भी सेना ने कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में तीन आतंकियों को ढेर किया था। मारे गए तीनों आतंकियों ने बीएसएफ के कैंप पर हमला कर तीन जवानों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed