{"_id":"59fb1cdd4f1c1b0d698b8f12","slug":"encounter-start-between-terrorists-and-security-forces-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के संबपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के संबपोरा इलाके में सुरक्षा बलों को कुछ आतंकियों के मौजूद होने के इनपुट मिले थे। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
इस गोलीबारी में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी मुनीर अहमद खान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर किया गया है, लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि फायरिंग के चलते अभी उसका शव बरामद नहीं हो सका है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान अजाज अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए हैं।
Pulwama (J&K) Encounter: Total 2 security personnel lost their lives in encounter w/terrorists in Samboora village, last night.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 3, 2017