फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter start between security forces and terrorist in Kupwara forests

J&K: कुपवाड़ा के जुरहमा जंगलों में आतंकियों साथ मुठभेड़, जवान शहीद

Wed, 22 Nov 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 22 Nov 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
 Encounter start between security forces and terrorist in Kupwara forests
सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ - फोटो : File Photo

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ज़िरहमा के जंगलों में मंगलवार दोपहर से आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जानकारी के मुताबिक सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की 21 और सीआरपीएफ की 98 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के जिरहमा के जंगलों में कुछ आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के घेरे में खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है जबकि अन्य तीन जवान घायल हो गए हैं लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ अभी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मुठभेड़ में दो से आतंकी मौजूद हो सकते है। गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में भी  सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

सुरक्षाबलों मुठभड़ में लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed