फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in srinagar jammu kashmir militants hiding in residential area

J&K: श्रीनगर मुठभेड़ में शहीद कांस्टेबल परवेज अहमद को दी गई सलामी, फरार आतंकियों की तलाश जारी

Sun, 12 Aug 2018 06:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Aug 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
encounter in srinagar jammu kashmir militants hiding in residential area
शहीद कांस्टेबल परवेज अहमद को सलामी देते पुलिसकर्मी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर बटमालू क्षेत्र में रविवार तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में एसओजी का एक जवान शहीद हो गया है वहीं तीन गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। शहीद कांस्टेबल परवेज अहमद को जवानों ने सलामी दी। शहीद जवान एसओजी एसपी के पीएसओ की जिम्मेदारी संभाल रहा था। 

विज्ञापन


आईजी कश्मीर एसपी पानी ने अमर उजाला को बताया कि, आतंकियों के दो प्रमुख सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां आतंकी छिपे थे उस जगह को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उस क्षेत्र में मिले खून के धब्बे से पता चलता है कि आतंकी वहां मौजूद थे और घायल होने के बाद वहां से फरार हो गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। आतंकियों के दो मददगारों से पूछताछ की जा रही है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के आसपास आवासीय आबादी और अन्य नागरिक प्रतिष्ठानों पर विचार करते हुए प्रतिशोध में अधिकतम संयम बरता है। फायरिंग फिलहाल रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खोज अभियान चल रहा है, क्योंकि माना जा रहा है कि फायरिंग के दौरान आतंकवादी घायल हुए हैं जो आस-पास ही छुपे हो सकते हैं। हालांकि मुठभेड़ की साइट से संदिग्ध सामग्री बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के दो सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तत्काल मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों की माने तो इनका मकसद स्वतंत्रता दिवस पर हमले का था। इसकी खबर सुरक्षाबलों को लगते ही उन्होंने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शनिवार देर रात से ही शुरू कर दिया था। 

जम्मू-कश्मीर डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि बटमालू क्षेत्र में चल रहे एनकाउंटर में एसओजी का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं मुठभेड़ में अभी सीआरपीएफ के दो और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल है। मौके पर सेना सहित सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान आतंकियों की फायरिंग का करार जवाब दे रहे हैं।

आतंकियों का था स्वतंत्रता दिवस पर हमले का प्लान 
सूत्रों के मुताबिक आतंकी जिस इलाके में छिपे हैं वहां से परेड ग्राउंड मात्र तीन किलोमीटर ही है। ऐसे में वह कई दिनों से यहां रेकी कर रहे थे। जिसकी भनक सुरक्षा एजेंसीज को लगते ही सुरक्षाबल शनिवार रात से ही इलाके की नाकाबंदी करने में जुट गए थे। रविवार तकड़े इलाके की नाकाबंदी देख घरों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोलीबारी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस के तीन जवान घायल भी हो गए हैं। वहीं एक एसओजी के जवान के शहीद होने की भी सूचना है। आतंकियों से अभी मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed