फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search for terrorists will resume in Surankot today

J&K Encounter: सुरनकोट में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके में की घेराबंदी, तलाशी अभियान जारी

Tue, 15 Apr 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 02:17 AM IST
सार

कश्मीर के सुरनकोट में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हुई। यह घटना लुंडी मुरी, लसाना में हुई। आज भी से सेना के जवान तलाशी अभियान पर निकलेंगे।

विज्ञापन
search for terrorists will resume in Surankot today
तलाशी अभियान - फोटो : jodiyan

विस्तार

जिले की सुरनकोट तहसील में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार रात करीब 9:40 बजे मुठभेड़ हुई। यह घटना लुंडी मुरी, लसाना में हुई। मुठभेड़ की सूचना पर सेना, पैरा कमांडो और एसओजी टीम ने सुरनकोट क्षेत्र में घेराबंदी कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुंडी मुरी क्षेत्र में सेना की 37 आरआर की टीम ने आतंकियों की तलाश में घात लगा रखी थी। इसी बीच संदिग्धों के दिखाई देने पर उनको रोकने के लिए जवानों ने गोलीबारी की। इस पर संदिग्धों की तरफ से भी गोलीबारी की गई। इससे साफ हो गया संदिग्ध आतंकी ही हैं।
विज्ञापन

 

इस पर लसाना स्थित शिविर से अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर बुला लिया गया। आतंकियों के भागने के रास्तों को सील कर दिया गया है। मंगलवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। सूचना पर सुरनकोट से पैरा कमांडो रेजिमेंट के जवान, एसओजी व पुलिस की टीम के साथ ही अफसर भी मौके पर पहुंच गए।


ये भी पढ़ें: Jammu : मौसम की गर्माहट पाकर सर्दियों में दुबके आतंकी सक्रिय, रक्षा विशेषज्ञों ने कहा- बौखलाया पाकिस्तान

गाैरतलब है कि लसाना और इसके आसपास के क्षेत्र कभी आतंकियों का गढ़ रहेे हैं। पिछले साल सुरनकोट और मेंढर तहसील के बीच डन्ना शाहस्तार में वायुसेना के वाहनों पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें दो जवान बलिदान हो गए थे। यह क्षेत्र मौजूदा घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed