फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in jammu and kashmir four terrorists shot dead

जम्मू-कश्मीर में दो मुठभेड़ों में चार आतंकी ढेर, एक पत्थरबाज की भी मौत

Sat, 30 Jun 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 30 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
encounter in jammu and kashmir four terrorists shot dead
घाटी में शुक्रवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकी मार गिराए गए। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया। यहां क्रास फायरिंग में एक पत्थरबाज की भी मौत हुई है। डीजीपी डा. एसपी वैद ने ट्वीट कर तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


साथ ही इसमें लगी टीम को बधाई। मुठभेड़ शुरू होते ही भारी हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी एक आतंकी को मारा गया। 
विज्ञापन


आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के थुम्मा गांव में कासो चलाया। इस दौरान एक घर में छिपे तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया। आपरेशन शुरू करने में कुछ देर हुई क्योंकि घर के भीतर आतंकियों ने नागरिकों को बंधक बना लिया था। सभी नागरिकों को सुरक्षित निकालने के बाद आपरेशन शुरू किया गया। मुठभेड़ में घर में छिपे तीनों आतंकी मार गिराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुठभेड़ शुरू होते ही काफी संख्या में युवकों ने मौके पर पहुंचकर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने आतंकवाद निरोधक अभियान में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। इस बीच क्रास फायरिंग में फैजान अहमद खान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलवामा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। 

फैजान ख्रीव पांपोर का था। उसके पिता डॉ अब्दुल गनी खान वहां तैनात हैं। वह वर्तमान में पुलवामा में सरकारी क्वार्टर में रह रहा था। हिंसक झड़पों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। इलाके में तनाव की स्थिति है। 

हालांकि, आधिकारिक तौर पर आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों में फि रदौस अहमद निवासी मछपुना पुलवामा, हिलाल अहमद निवासी लस्सीपोरा पुलवामा और सज्जाद उर्फ अबू मंसूर निवासी कुपवाड़ा शामिल थे। 

शुरू में यह सूचना आई थी कि लश्कर का टाप कमांडर नवीद जट अपने साथियों के साथ फंसा हुआ है। सेना की 55 राष्ट्रीय राइफ ल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने आपरेशन में भाग लिया। 

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के कचहामा जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर किया। उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल आतंकी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

वीरवार देर रात को कचहामा जंगल क्षेत्र में सेना की 10 जैक राइफ ल्स ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान छेड़ा। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई पर मुठभेड़ शुरू हो गई। 

फायरिंग शुक्रवार भोर तक रुक रुककर जारी रही। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया तो सेना को एक आतंकी का शव टूंगा टॉप के पास बरामद हुआ। एसएसपी एएस दिनकर ने बताया कि मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल भी बरामद हुई है। 
सुबह से ही इलाके में फायरिंग बंद है लेकिन सुरक्षा बलों को आशंका है कि इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं। इसके चलते अभी भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
 

शोपियां में सेना पर ग्रेनेड हमला, दो जवान घायल 

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने शुक्रवार को सेना की पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो जवान घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के हमले की चेतावनी दी है। जिले के आहगाम इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड दागा। एसएसपी शोपियां शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सर्च आपरेशन चला गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed