फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in anantnag district

J&K: अनंतनाग में सेना ने दो आतंकियों को घेरा, स्थानीय लोगों ने जवानों पर किया पथराव

Wed, 07 Dec 2016 09:45 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 07 Dec 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
encounter in anantnag district
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के आरवनी इलाके में बुधवार शाम दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। इस दौरान स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरवनी के हुसनपुरा गांव में बुधवार को सुरक्षाबलों को दो आतंकियों की मौजूदगी का पता चला। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान जवानों द्वारा आतंकियों को वार्निंग शॉट्स के तौर पर फायरिंग शुरू की गई लेकिन आतंकियों की ओर से कोई जवाबी फायर नहीं आया। इस दौरान गांव और आसपास के इलाके के लोग मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठा कर आतंकी हुए फरार: सूत्र

encounter in anantnag district
encounter - फोटो : File Photo
स्थित नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए और हवाई फायरिंग की गई। सूत्रों की माने तो आतंकी प्रदर्शन का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गए।

वहीं सेना के एक अधिकारी के मुताबिक आतंकी अभी भी इलाके में छिपे हुए हैं, लेकिन अंधेरे के चलते ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया है। सेना के मुताबिक इलाके की घेराबंदी कड़ी कर दी गई है ताकि आतंकी फरार न हो सकें। सूत्रों के मुताबिक इलाके में छिपे आतंकी हिजबुल के हो सकते हैं।
         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed