{"_id":"5edd845f84e50a5e5633f08a","slug":"encounter-has-started-at-pinjora-area-of-shopian-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शोपियां में मुठभेड़ के दौरान चार आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शोपियां में मुठभेड़ के दौरान चार आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
Mon, 08 Jun 2020 08:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के पिंजोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सोमवार सुबह सेना ने चार आंतकियों को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान पिंजोरा निवासी उमर धोबी, वेहिल निवासी रईस खान, रेबन निवासी सकलैन अमीन और रकपोरा कपरां निवासी वकील अहमद के रूप में की गई है।जिले के रेबन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वघोषित कमांडर समेत पांच आतंकवादी मारे गए थे।
विज्ञापन
नौ घंटे चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से तीन एके-47 राइफल, दो पिस्टल व गोला-बारूद बरामद किया गया था।An encounter has started at Pinjora area of Shopian district. Police and security forces are carrying out the operation. Further details shall follow: Kashmir Zone Police #JammuAndKashmir
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 7, 2020
घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान ने एक ऐसी ही नापाक हरकत 3 जून की रात में भी की। उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के गश्ती दल ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह को घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए देखा।
आनन-फानन में जवानों ने मोर्चा संभाला। सेना की कार्रवाई से दुबक कर आतंकी वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए। इस दौरान जान बचाकर भागे पाकिस्तानी आतंकी सर्दियों के कपड़े, बैटरी और अन्य उपकरण छोड़ गए।
बता दें कि उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर भी दे रही है। वहीं खुफिया सूचना के आधार पर सतर्क सेना, आतंकियों और पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को नाकाम कर रही है।
नौगाम में घुसपैठ नाकाम
उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर से एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने रविवार को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पीओके भाग निकले। भागते वक्त आतंकियों ने दहशत में बैग तथा सीढ़ी छोड़ दी। बैग में खाने-पीने का सामान, कपड़े आदि थे।