फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter broke out in anantnag jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में जैश का पाक आतंकी ढेर, पत्थरबाजों को पेलेट गन चलाकर खदेड़ा

Fri, 24 Aug 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 24 Aug 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
encounter broke out in anantnag jammu kashmir

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जैश के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ शुरू होते ही लोग सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों को हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पेलेट गन के साथ साथ हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। हिंसक झड़पों में तीन पत्थरबाज घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई हैं। सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को मार गिराने के लिए दो मकानों में ब्लास्ट भी किए। 

विज्ञापन


कोकरनाग के वायेलू इलाके के गडोल गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। घेरा सख्त होता देख वहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी मारा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में हथियार और जिहादी सामग्री भी बरामद हुई। बरामद हुए दस्तावेजों से यह पता लग पाया है कि आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित था। मारा गया आतंकी सुरक्षाबलों और स्थानीय नागरिकों पर हमलों के कई मामलों में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन



टंगमर्ग में आतंकियों ने वनकर्मी के घर में घुसकर मारी थी गोली

उत्तरी कश्मीर के टंगमर्ग में आतंकियों ने घर में घुसकर एक वनकर्मी की हत्या कर दी। घटना के पीछे लश्कर आतंकियों का हाथ बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टंगमर्ग के कुंजर इलाके के जंडपाल में वीरवार की देर शाम आतंकी वनकर्मी तारिक अहमद मलिक के घर में घुस गए और उसे गोली मार दी। इसके बाद वे मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में यह जानकारी मिली है कि बडगाम के कावूसा गांव निवासी लश्कर आतंकी युसूफ डार उर्फ कांत्रो का हाथ है। ज्ञात हो कि आतंकियों ने एक दिन पहले ईद के दिन तीन पुलिसकर्मियों तथा भाजपा नेता की हत्या कर दी थी। भाजपा नेता की हत्या पर सभी राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई है। 



कुलगाम में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मोहनपोरा गांव में आतंकियों ने सेना पर हमला किया। मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई और मौके से भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर देर रात शोपियां जिले के मैत्रीबुग में कासो चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed