फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter breaks out between security forces and terrorists in Redwani area of Kulgam

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Tue, 27 Nov 2018 05:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 27 Nov 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
Encounter breaks out between security forces and terrorists in Redwani area of Kulgam
indian army - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर के त्राल और कुलगाम में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकी ढेर कर दिए हैं। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। मंगलवार तड़के ही त्राल और कुलगाम में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन


कुलगाम के रेडवनी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। उधर त्राल में सर्च ऑपरेशन के दौरान हफू रेशीपोरा में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। जिसमे एक आतंकी शकीर अहमद डार ढेर कर दिया गया। 
विज्ञापन


आतंकियों के मारे जाने के बाद से दोनों जगह पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान हिंसक झड़प त्राल और कुलगाम में जारी है। 

बता दें कि, सुरक्षाबलों ने सोमवार को गांदरबल जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर हथियार और गोला बारूद बरामद किया। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांदरबल पुलिस और सेना की 5 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने एक सूचना पर जिले के गुटलीबाग इलाके के बदरगुंड में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर एक इंसास राइफल, चार मैगजीन, आठ कारतूस, एके-47 के 37 राउंड व 1 चाइनीज ग्रेनेड बरामद किया। इसके अलावा ठिकाने से खाने-पीने का सामान भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed