फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter breaks out between security forces and terrorists at Pulwama in South Kashmir

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी किए ढेर

Sat, 10 Nov 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 10 Nov 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Encounter breaks out between security forces and terrorists at Pulwama in South Kashmir
पुलवामा में मारा गया आतंकी वाजिद अल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तिकेन गावं में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान हो गई है। मारे गए दोनों आतंकी पुलवामा के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान लियाकत मुनीर वानी पुत्र मुनीर अहमद वानी, निवासी बेलो डारगुंड और वाजिद अल इस्लाम, पुत्र मुजफ्फर अहमद वानी, निवासी बभारा, पुलवामा के रूप में हुई है। दोनों आतंकी आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। मारे गए दोनों आतंकवादी कई आतंकी हमले और नागरिकों पर अत्याचार करने के मामले में वांछित थे। 
विज्ञापन


आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर सीआरपीएफ की बटालियन 182,183, एसओजी पुलवामा और 55 राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से शनिवार सुबह करीब 7.40 बजे सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दोनों आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही इनके पास से एक इंसास राइफल्स, एक 7.62 मिमी असाल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आपरेशन खत्म हो गया है और सुरक्षाबलों के जवान वापस लौट गए हैं। हालांकि मारे गए आतंकी किस संगठन से जुड़े थे इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से मुठभेड़ वाले इलाके में नहीं जाने का अनुरोध किया है। पुलिस का कहना है कि, मुठभेड़ वाले इलाके में विस्फोटक सामाग्री हो सकती है, जो लोगों के लिए खतरनाक साबित होगा। इसलिए लोगों से अनुरोध है कि जब तक क्षेत्र से विस्फोटक सामाग्री को पूरी तरह से साफ नहीं कर लिया जाता है, नागरिक पुलिस को सहयोग करें और उस इलाके की तरफ न जाएं।

बता दें कि, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश के पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था। इसमें एसओजी का एक जवान घायल भी हुआ था। शुक्रवार सुबह सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी त्राल द्वारा डार गनईगुंड इलाके की घेराबंदी की गई। साथ ही घर-घर की तलाशी शुरू की गई। इलाके में घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी।


जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी से जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें आग लग गई। आग लगते ही आतंकी भागकर पास के इलाके में छिप गए। वहां से वे लगातार सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते रहे। कुछ देर बाद सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ में एसओजी का जवान जैल सिंह घायल हो गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed