{"_id":"188328616e001755bd9cabb9f07f6d45","slug":"encounter-breaks-out-between-indian-troops-mujahideen-in-shopian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को दोपहर बाद आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। हालांकि, अंधेरा ढलने की वजह से मुठभेड़ स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
इलाके को सुरक्षाबलों ने चारों ओर से सील कर रखा है, ताकि वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न निकलें। पुलिस के अनुसार लश्कर से जुड़े दो-तीन आतंकियों के जिले के हेफ शीरमाल गांव के एक रिहायशी मकान में छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना पर तुरंत सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, यह आतंकी लश्कर के हैं। अंधेरा होने के कारण अब इलाके में लेड लाइट्स लगाने के साथ-साथ सख्त घेराबंदी की गई है।
अधिकारी के अनुसार, संभावना है कि ऑपरेशन को रात के लिए स्थगित कर बुधवार सुबह फिर से शुरू किया जा सकता है। तब तक इलाके को इसी तरह सील रखा जाएगा।