{"_id":"60912c520149c721bc404d18","slug":"encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-nathipora-sopore-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
Tue, 04 May 2021 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 May 2021 04:43 PM IST
सार
घाटी के सोपोर में मुठभेड़ चल रही है। अब तक दो आतंकियों का सफाया हो चुका है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। तलाभी अभियान अभी जारी है। इस ऑपरेशन को कुपवाड़ा पुलिस, सोपोर पुलिस, सेना की 22-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि सोपोर के नाथीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया। लेकिन आतंकी नहीं माने और गोलियां बरसाते रहे। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वाजपेयी को था जगमोहन पर अटल भरोसा: इस वजह से जम्मू-कश्मीर में आज भी याद किया जाता है उनका कार्यकाल
ये भी पढ़ें- कश्मीरी चेरी की बंपर पैदावार: कोरोना संक्रमण के दौरान बढ़ी मांग, जानिए इसमें क्या है खास
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पिछले 24 घंटे में 4650 नए संक्रमित मिले और 37 की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े