फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between terrorists and security forces in Dangerpora of Pulwama Jammu Kashmir

Pulwama Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Sat, 02 May 2020 08:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 May 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Encounter between terrorists and security forces in Dangerpora of Pulwama Jammu Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : ani

दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं ऑपरेशन अभी जारी है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन





बता दें कि आज यानी कि शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समपर्ण करने के लिए कहा।
विज्ञापन


बावजूद इसके आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना जारी रखा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं ऑपरेशन अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलाबाग सिंह ने बुधवार को दो टूक कहा था कि आतंकवादियों के खिलाफ हमारा काउंटर टेररिस्ट ग्रिड अपने ऑपरेशन को जारी रखेगा। कोविड 19 महामारी के बीच इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी। सुरक्षाबलों ने कोरोना से जंग के बीच पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ शानदार काम करते हुए घुसपैठ के अनेक प्रयासों को विफल किया है।

डीजीपी ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से इस मोर्चे पर हमारे संघर्ष में कोई कमी नहीं आएगी। सीमापार से लगातार घुसपैठ की कोशिश हो रही है परंतु सुरक्षाबलों की सतर्कता के कारण हम सीमाओं पर अलर्ट हैं। दूसरी ओर हमारे अधिकारी और जवान कोरोना से जंग में भी अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं। वह जरूरतमंद लोगों की मदद कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहे हैं। हम विश्वास दिलाते हैं कि हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed