कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ के दौरान सेना ने कार्रवाई करते हुए 2 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों से 2 एके-47 राइफल मिली है और बताया जा रहा है कि इनका संबंध लश्कर से हो सकता है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा के येरीपोरा इलाके में सेना को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा इस इलाके में संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया गया।
इस सर्च आपरेशन के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई है जिसके बाद सेना का ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया है जिनसे 2 एके-47 राइफल बरामद हुई है। आतंकी मुठभेड़ के बाद इस इलाके में सेना का सर्च आपरेशन जारी है।
कुपवाड़ा में सैन्य कैंप पर हुआ था हमला
इससे पहले भी आतंकियों द्वारा 28 अप्रैल को कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर हमला किया गया था। इस दौरान हथियारों से लैस आतंकियों ने पंगजाम इलाके में स्थित आर्टिलरी हेडक्वार्टर 155 फील्ड रेजीमेंट सैन्य कैंप पर हमला बोल दिया। पहले तो उन्होेंने ग्रेनेड दागे और फिर अंधाधुंध फायरिंग की।
हमले की सूचना मिलते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से जबर्दस्त फायरिंग होती रही। इस आतंकी हमले में कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए।
जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मार गिराए गए। शहीद कैप्टन आयुष यादव निवासी-डिफेंस कालोनी, जालमऊ-कानपुर के रहने वाले थे। दो अन्य सूबेदार भूप सिंह गुज्जर (खेरला, दौसा राजस्थान) और नायक भूटा वेंकटा रमन्ना (अरिवानिपल्लम, आंध्र प्रदेश) भी शहीद हुए।