फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between terrorist and crpf jawans in srinagar

जम्मू कश्मीरः बर्फबारी के बीच CRPF और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, जवान शहीद

Mon, 12 Feb 2018 11:17 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Mon, 12 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
encounter between terrorist and crpf jawans  in srinagar
एनकाउंटर में तैनात जवान - फोटो : BASIT ZARGAR

घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। सोमवार को श्रीनगर के करन नगर में स्थित 23 सीआरपीएफ बटालियान पर दो फिदायीन आतंकियों ने हमला करने की कोशिश की। जिसे गेट में तैनात संतरी की मुस्तैदी के चलते नाकाम कर दिया गया।

विज्ञापन


आतंकी भाग कर पास की एक इमारत में जाकर छुप गए जहां सीआरपीएफ की ओर से क्विक एेक्शन टीम (QAT) ने मोर्चा संभाला है। बता दें कि QAT सीआरपीएफ के ट्रेंड कमांडो होते हैं जो किसी आतंकी हमले से निपटने या किसी अन्य मुश्किल हालात से निपटने के लिए खास तौर से तैयार किए जाते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि अभी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस गोलीबारी में एक सीआरपीएफ के जवान के शहीद होने की खबर आरही है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रह है दो फिदायीन आतंकी हाथ में एके-47 राइफल और पीठ पर एक बैग लिए श्रीनगर के 23 सीआरपीएफ के बटालियन के कैंप में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेट पर तैनात संतरी ने आतंकियों को ललकारा और फिर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद आतंकी वहां से भाग खड़े हुए और पास की एक इमारत में जाकर छुप गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर जब तलाशी अभियान जारी किया तो खुद को घिरते देख आतंकियों ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने फिर करारा जवाब दिया और आतंकियों को उसी इमारत में कैद कर दिया।

दोनों ओर से रूक रूक कर गोलीबारी अभी जारी है। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण श्रीनगर में भारी बर्फबारी हो रही है। बावजूद इसके सीआरपीएफ जवान आतंकियों से मोर्चा संभाले हुए हैं। 

गौरतलब है कि कि शनिवार को जैश के तीन फिदायीन आतंकियों ने जम्मू के सुंजवां कैंप पर भी हमला कर दिया था जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। जबकि जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

लश्कर ने सुंजवां और करन नगर हमले के पीछे बताया अपना हाथ

encounter between terrorist and crpf jawans  in srinagar
Sunjwan attack - फोटो : File Photo

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप हमले और श्रीनगर के करन नगर हमले के पीछे अपना हाथ होने का दावा किया है। जबकि सेना के मुताबिक इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने अंजाम दिया है।

 हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुंजवां आर्मी कैंप पर शनिवार को हुए फिदायीन हमले की शुरूआती जांच में माना जा रहा था इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद के अफजल गुरू ब्रिगेड का हाथ है।

लेकिन लश्कर के आतंकियों के दावा करने के बाद मामला अब और भी गंभीर हो गया है। गौरतलब है कि लश्कर बहुत कम ही फिदायीन हमलों को अंजाम देता है। हाल ही में श्रीनगर के अस्पताल से लश्कर आतंकी नवीद जट के भागने के बाद से ही लश्कर आतंकी एक बार फिर से घाटी में उभरे हैं।

गौरतलब है कि ऑपरेशन ऑल आउट ने लश्कर के टॉप कमांडरों को मार कर उनकी कमर तोड़ कर रख दी थी। फिलहाल सेना और पुलिस की ओर से इस मामले में जांच की जा रही है। गौरतलब है कि करन नगर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed