फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One soldier martyred in Pak sniping at Machhal Sect

LoC पर पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना का जवान शहीद

Wed, 09 Nov 2016 07:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 09 Nov 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
One soldier martyred in Pak sniping at Machhal Sect
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी की गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पाक की ओर से एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी का भारतीय सेना के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस दौरान पाक की ओर से लगातार छोटे हथियारों से गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक माछिल सेक्टर में पाक की कार्रवाई का जवाब देते हुए सेना के एक जवान के शहीद हुआ है। पाक की ओर से हो रही फायरिंग अब भी जारी है। गौरतलब है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाक की ओर से सीमा और एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी जारी है।

बारामूला में लश्कर के दो आतंकी ढेर

One soldier martyred in Pak sniping at Machhal Sect
पाक की ओर से गोलाबारी - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक सेना और आतंकियों के बीच बारामूला के राफियाबाद इलाके में मुठभेड़ चल रही है। मिली सूचना के अनुसार इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। 

मौके पर मौजूद सेना के जवाब लगातार आतंकियों की गोलाबारी का जवाब दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सेना की मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं। मारे गए इन आतंकियों के पास से 2 एके 47 राइफल बरामद हुई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों के राफियाबाद इलाके में जारी इस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान आतंकियों को ढेर किया है। गौरतलब है कि 21 अक्तूबर को बारामूला के ही जांबाजपोरा इलाके से सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed