फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Srinagar of jammu and kashmir, Jammu Kashmir latest news in hindi

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Sat, 25 Jul 2020 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jul 2020 08:48 AM IST
सार

Ranbirgarh encounter , Parimpora encounter

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Srinagar of jammu and kashmir, Jammu Kashmir latest news in hindi
श्रीनगर मुठभेड़ - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं गोली लगने से एक जवान घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को श्रीनगर में पारिंपोरा के रणबीरगढ़ में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद श्रीनगर पुलिस, सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कुपवाड़ा को दहलाने की साजिश नाकाम, मिला वो घातक हथियार जिसका उपयोग करते हैं पैराकमांडो
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों का सफाया कर दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान लश्कर के शीर्ष आतंकी इश्फाक रशीद और एजाज भट के रूप में हुई है। इश्फाक रशीद 2018 से सक्रिय था। वह कई आतंकी वारदातों को अंजाम भी दे चुका था। वहीं एजाज भट पुलवामा जिले में सक्रिय था।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि पारिंपोरा के रणबीरगढ़ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। आतंकियों की पहचान लश्कर के शीर्ष आतंकी इश्फाक रशीद और एजाज भट के रूप में हुई है। दोनों आतंकी कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। साथ ही घाटी का माहौल खराब करने की साजिश भी रच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed