फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Rajpura Jammu and Kashmir

Encounter: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, एक आतंकी को सुरक्षाबलों मार गिराया

Sat, 09 Nov 2024 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Nov 2024 10:45 PM IST
सार

सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। 

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Rajpura Jammu and Kashmir
सोपोर में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। रामपुरा राजपोरा के जंगलों में शनिवार शाम को मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दहशतगर्द बांदीपोरा में दो दिन पहले मारे गए पाकिस्तानी आतंकी का साथी है। जो मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था।

विज्ञापन

इससे पूर्व सुरक्षाबलों ने साहीपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया था। बता दें कि बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोपोर के बाद उत्तरी कश्मीर में यह चौथी मुठभेड़ है। अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया तो इलाके में छुपे आतंकियों ने गश्ती दल पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर किये एक पोस्ट में लिखा, रामपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है लेकिन संभावना है कि ढेर किया आतंकवादी बांदीपोरा मुठभेड़ के दौरान भाग निकला एक पाकिस्तानी दहशतगर्द हो सकता है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त के भी प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

एक दिन पहले मारे थे दो आतंकी
सोपोर में ही सुरक्षाबलों ने वीरवार रात शुरू हुए ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को दो आतंकियों को मार गिराया था। इनकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हुई है। इनके पास से दो एके 47 राइफल, दो ग्रेनेड व एक पिस्तौल बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed