{"_id":"659597435bf42a66ef03cfcd","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-kulgam-in-j-k-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुलगाम में हुई साल की पहली मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुलगाम में हुई साल की पहली मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
Thu, 04 Jan 2024 06:24 PM IST
आकाश दुबे
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:24 PM IST
सार
कुलगाम जिले के आदिगाम में सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency
विस्तार
कश्मीर घाटी में साल की पहली मुठभेड़ बुधवार देर रात कुलगाम जिले के आदिगाम में हुई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कुलगाम के आदिगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों को समर्पण का मौका दिया गया, लेकिन जब वे लगातार फायरिंग करते रहे, तो मुठभेड़ शुरू हो गई। देर रात गोलीबारी रुकने के बाद सुबह एक बार फिर फायरिंग शुरू हुई। अभी गोलीबारी रुकी हुई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन