{"_id":"5a41c3d44f1c1bd1408befc3","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-j-k-pulwama-one-terrorist-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश कमांडर नूर मोहम्मद ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश कमांडर नूर मोहम्मद ढेर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू- कश्मीर के पुलवामा के संबूरा में सोमवार शाम से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी की पहचान जैश आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रे के रूप में हुई है। हालांकि इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि मारे गए आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद कमांडर नूर मोहम्मद तांत्रे के रूप में हुई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी के शव के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। दो और आतंकियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक सेना की 50 आरआर, एसओजी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार रात कर्नाबेल, संबूरा में कुछ आतंकियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी के बाद इलाके का घेराबंदी की। जिसके बाद जिसके बाद इलाके की छानबीन की गई तो आतंकियो ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। जिस घर में आतंकियों ने शरण ली थी, वह गोलीबारी के दौरान काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने ट्वीट कर बताया कि मारा गया आतंकवादी अपने सहयोगियों के साथ श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक काफिले पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी को 2003 में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था और 2011 में पोटा अदालत ने उसे सजा सुनाई थी। फिर उसे पैरोल पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन बाद में वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया और दक्षिण कश्मीर के लिए डिवीजनल कमांडर बन गया।
मुठभेड़ के दौरान एसओजी के एक जवान के घायल होने की खबर है। जवान को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी दोनों ओर से भारी फायरिंग की जा रही है।
इस बीच, पुलवामा जिले में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। दक्षिण कश्मीर के लिए ट्रेन सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। रेलवे के एक धिकारी ने कहा कि श्रीनगर से दक्षिणी कश्मीर की तरफ जाने वाली रेल सेवाएं निलंबित रहेंगी, लेकिन श्रीनगर से बारामूला तक रेल आम तौर पर चलेंगे।
विज्ञापन
Encounter underway between security forces and terrorists in J&K's Pulwama; One terrorist killed, search operation underway. (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/QG5ZuuF54c
— ANI (@ANI) December 26, 2017विज्ञापन