फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in J&K Pulwama One terrorist killed

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश कमांडर नूर मोहम्मद ढेर

Tue, 26 Dec 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in J&K Pulwama One terrorist killed
- फोटो : ANI
जम्मू- कश्मीर के पुलवामा के संबूरा में सोमवार शाम से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है।  मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी की पहचान जैश आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रे के रूप में हुई है। हालांकि इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। 
विज्ञापन

 


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि मारे गए आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद कमांडर नूर मोहम्मद तांत्रे के रूप में हुई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी के शव के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। दो और आतंकियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक सेना की 50 आरआर, एसओजी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार रात कर्नाबेल, संबूरा में कुछ आतंकियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी के बाद इलाके का घेराबंदी की। जिसके बाद जिसके बाद इलाके की छानबीन की गई तो आतंकियो ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। जिस घर में आतंकियों ने शरण ली थी, वह गोलीबारी के दौरान काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने ट्वीट कर बताया कि मारा गया आतंकवादी अपने सहयोगियों के साथ श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक काफिले पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी को 2003 में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था और 2011 में पोटा अदालत ने उसे सजा सुनाई थी। फिर उसे पैरोल पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन बाद में वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया और दक्षिण कश्मीर के लिए डिवीजनल कमांडर बन गया।

मुठभेड़ के दौरान  एसओजी के एक जवान के घायल होने की खबर है। जवान को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी दोनों ओर से भारी फायरिंग की जा रही है।


इस बीच, पुलवामा जिले में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। दक्षिण कश्मीर के लिए ट्रेन सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। रेलवे के एक धिकारी ने कहा कि श्रीनगर से दक्षिणी कश्मीर की तरफ जाने वाली रेल सेवाएं निलंबित रहेंगी, लेकिन श्रीनगर से बारामूला तक रेल आम तौर पर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed