{"_id":"5ed92aa2bd5e9278e2048605","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-continues-in-kalakot-rajouri-a-militant-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजौरी के कालाकोट में सुरक्षा बलों ने आतंकी मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजौरी के कालाकोट में सुरक्षा बलों ने आतंकी मार गिराया
Fri, 05 Jun 2020 01:47 AM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कालाकोट के मेहारी गांव में आतंकियों की मौजूदगी पर सर्च ऑपरेशन चला रहे सुरक्षा बलों ने वीरवार रात मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
फिलहाल देर रात अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, चार एपीएम माइंस व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
सूत्रों के अनुसार, कालाकोट पुलिस स्टेशन के तहत पड़ने वाले मेहारी गांव में सेना को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रात आठ बजे अचानक आमना-सामना होने पर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी मारा गया है। अभी वहां पर छह से सात आतंकी फंसे होने की सूचना है
विज्ञापन
सेना को जानकारी मिली थी कि कुछ दिन पहले छह से सात आतंकियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ करके कालाकोट के रास्ते कश्मीर घाटी जाने की योजना बनाई है। इस पर सुरक्षा बल इलाके पर नजर रखे हुए थे।