{"_id":"5ae9b8634f1c1b9d098b7ab2","slug":"encounter-between-militants-army-and-police-in-shopian-of-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: शोपियां में आतंकी मुठभेड़, हिंसा में एक की मौत, दो से तीन आतंकी घिरे होने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शोपियां में आतंकी मुठभेड़, हिंसा में एक की मौत, दो से तीन आतंकी घिरे होने की खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान भड़की हिंसा में उमर कुमार (17) निवासी पिंजोरा शोपियां की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक जख्मी हुए हैं। पुलिस ने चार के घायल होने की बात कही है।
मुठभेड़ के दौरान दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद दी गईं। देर रात तक मुठभेड़ जारी थी। सुरक्षा बलों को शोपियां जिले के तुर्कवानगाम में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर कासो शुरू कर दिया।
घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। खबर है कि घेरे में 2 से 3 आतंकी फंसे हो सकते हैं। मुठभेड़ के मद्देनजर तुर्कवानगाम की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

इलाके में जैसे ही सुरक्षा बलों की सक्रियता दिखी तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुठभेड़ स्थल की ओर जुटने लगे। इसके साथ ही सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, ताकि आतंकियों को वहां सुरक्षित भगाया जा सके।
इस पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए फायरिंग भी की गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घायलों में करीब पांच लोगों को बुलेट इंजरी है, जिनमें से उमर की मौत हो गई। सभी घायल शोपियां और अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से इनायत अब्बास को श्रीनगर रेफर किया गया है।