बारामुला मुठभेड़ खत्म, 1 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ घंटे तक चली लंबी मुठभेड़ के बाद बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मार गिराया गया। इसमें सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है। सुरक्षा बलों ने जिस मकान में आतंकी छिपा था उसे विस्फोट से उड़ा दिया। मलबे से आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है।
मारे गए आतंकी की शिनाख्त सोपोर के पास के बर्थ कला गांव के रियाज अहमद के रूप में हुई है। वह हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी बताया जाता है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ सुबह सात बजे शुरू हुई।
राफियाबाद इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा मजबूत होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से जबर्दस्त गोलाबारी शाम तक चलती रही।
सुरक्षा बलों ने मकान को विस्फोट से उड़ाया
प्रारंभिक खुफिया सूचना में लश्कर-ए-इस्लाम के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के मौजूद होने की जानकारी दी गई थी जो कयूम नजर का करीबी साथी बताया जाता है।
माना जाता है कि नजर और कंडू दोनों हिजबुल प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के इशारे पर काम करते हैं और लश्कर-ए-इस्लाम नाम से छद्म आतंकी संगठन चलाते हैं।
दोनों पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दोनों पर सोपोर में अलगाववादी कार्यकर्ता, पूर्व आतंकी सहित छह लोगों की हत्या का आरोप है।