{"_id":"5c84eda6bdec22140e106a1c","slug":"encounter-between-militants-and-security-forces-in-pulwama-tral-pinglish-area-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
Sun, 10 Mar 2019 04:27 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल दो आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया गया है। उनके पास से मिले सामानों से आतंकियों के जैश से जुड़े होने की पुष्टि होती है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद त्राल के पिंग्लिश क्षेत्र की सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों का घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने उस मकान को उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। पुलिस के अनुसार फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मुठभेड़ शुरू होने के बाद मौके पर स्थानीय युवा एकत्र हो गए तथा उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से खदेड़ दिया। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
उधर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में बुधवार की रात आतंकियों ने सेना की पार्टी पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। लंगेट इलाके में आतंकियों ने 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोल पार्टी पर पहले ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया था।
छह दिन पहले दो आतंकी मारे गए थे
हंदवाड़ा इलाके के बाबागुंड में 60 घंटे तक चली मुठभेड़ में रविवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था। इसमें एक पाकिस्तान का कबूल्ला तथा दूसरा सोपोर का इशफाक था। मुठभेड़ में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समेत पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक नागरिक भी मारा गया था।
विज्ञापन
#OpPinglish, #Tral (#Pulwama). Three #terrorists eliminated in a joint operation by #Army Jammu & Kasmir Police and CRPF. Operation in progress#IndianArmy #Kashmir @adgpi @NorthernComd_IA
— Chinar Corps - Indian Army (@ChinarcorpsIA) March 10, 2019विज्ञापन