फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between militants and Security forces in North Kashmir Kupwara

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

Wed, 21 Mar 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 21 Mar 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Encounter between militants and Security forces in North Kashmir Kupwara

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। बीती रात छह-सात आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ कर दाखिल हुआ था। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन


सेना को इनपुट मिले थे कि छह से सात आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ कर दाखिल हुआ है। इस सूचना के आधार पर जिले के हलमतपोरा चक जंगल क्षेत्र में सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने साझा अभियान चलाया। घेरा सख्त होने पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सुरक्षाबलों की एरिया डोमिनेशन पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि इस ऑपरेशन में अब तक चार आतंकियों को मार गिराया गया है। अभी भी इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


जंगल क्षेत्र के साथ-साथ पहाड़ी इलाका होने के चलते सुरक्षाबलों द्वारा बड़ी ही चौकसी के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार का अपना जानी नुकसान न हो। इसके अलावा घेराबंदी को सख्त करने के लिए सेना के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया है ताकि बाकी के आतंकियों को भागने का कोई मौका न मिले और उन्हें भी जल्द ढेर किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले तीन आतंकी हुए थे ढेर
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के खुनमुह इलाके में 15 मार्च को लगभग सात घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी हमला कर भाजपा नेता के पीएसओ से हथियार लूट की कोशिश में शामिल थे। मारे गए दो आतंकियों में एक पाकिस्तानी हमास तथा दो स्थानीय आतंकी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed