किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एसपीओ पर हमला करने वाले दोनों आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। चार दिन पहले इन आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ पर हमला किया था। जिसमें एक एसपीओ शहीद हो गया था। साथ ही आतंकवादी एसपीओ के हथियार लेकर जंगल की ओर भाग गए थे। इस हमले के बाद से आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है।
वहीं आज यानी कि शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से सुरक्षाबलों का सामना हुआ। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों से समर्पण करने की बात कही।
बावजूद इसके आतंकी फायरिंग करते रहे। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दोनों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन को किश्तवाड़ पुलिस और 17-आरआर ने अंजाम दिया। साथ ही दोनों आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई।
इस हमले में एक एसपीओ शहीद हो गया था
बता दें कि 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया था। इस हमले में एक एसपीओ शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य एसपीओ गंभीर रूप से घायल हुआ था। आतंकियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था जब एसपीओ विशाल सिंह और कुशेद इकबाल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया और दोनों एसपीओ के हथियार लेकर भाग गए।
आतंकियों की पहचान बशारत अहमद और आशिक हुसैन के रूप में हुई है। बशारत अहमद आत्मसमर्पण कर चुके एक आतंकवादी का भाई है। जबकि आशिक हुसैन दुष्कर्म का आरोपी है। वह हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।